Homeउत्तर प्रदेशगौरीगंज के पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने गौ हत्या बंदी...

गौरीगंज के पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने गौ हत्या बंदी का किया समर्थन

7 / 100 SEO Score

गौरीगंज, अमेठी – हमारे वेद गावो विश्वस्य मातर कहकर गाय को माता मानने का उपदेश करते हैं और इससे भी आगे बढकर पशवो न गाव कहकर गाय को पशु न मानने का भी स्पष्ट आदेश करते हैं। भारतीय संस्कृति में गोमाता का अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है। वेदों पुराणों में इनकी अपार महिमा गायी गई है। यह हम सभी के लिए सर्वाधिक पूज्या होने के बाद भी यह विडम्बना ही है कि भारत में अब भी गोहत्या हो रही है। हमें प्रसन्नता है कि भारत की पवित्र भूमि से गोहत्या का कलंक मिटाने और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करवाने के लिए ज्योतिर्मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी महाराज ने सशक्त अभियान चलाया है। इसी क्रम में जनपद अमेठी उत्तर प्रदेश के गो-सांसद राकेश तिवारी गो हत्या का कलंक मिटाने के उद्देश्य से पञ्चदिवसीय गोसंसद् में पारित प्रस्ताव एवं बिल की प्रति भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक, प्रदेश परिषदीय सदस्य चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी को भेंट किया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान मिले। वेदों ने जब गाय को विश्वमाता कहा है तो यह राष्ट्रमाता क्यों नहीं हो सकती अतः हम आज यह घोषणा करते हैं कि आज से हमारे विधानसभा गौरीगंज की माता, गोमाता होंगी, और हमारे विधानसभा क्षेत्र में गोहत्या नहीं होने दी जाएगी। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष काली बाक्स सिंह जी, सभासद श्री राजेश तिवारी जी व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संजय सिंह ,कंचन सिंह पत्रकार, राजेश अग्रहरि गौरीगंज,विद्यमान तिवारी बासुदेव तिवारी, कृष्णनंद पांडेय, दर्जनों ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य व गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 
 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular