कोठी, बाराबंकी- कोठी थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के डफरापुर मजरे सैदनपुर गांव निवासी दीपक (28) पुत्र स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद रविवार लगभग शाम को घर से कुछ दूर स्थित दूसरे घर में मवेशियों को चारा पानी देने गया था। काफी देर बीतने पर जब वह वापस नहीं आया तब परिजनों ने इसकी खोजबीन शुरू की । परिजनों ने देखा उसका शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटक रहा था । यह देख परिजनों के होश उड़ गए । परिजनों ने इसकी सूचना कोठी पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चर्चा है कि पत्नी से कहासुनी होने के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर कोठी संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
28 वर्षीय युवक का फांसी से फंदे से लटक ता मिला शव पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
RELATED ARTICLES




