सिद्धौर, बाराबंकी – खंड विकास अधिकारी उपजिलाधिकारी पूजा गुप्ता ने जिलाधिकारी के निर्देशन में बुधवार को राजकीय हाईस्कूल सरई बेलहरी असदामऊ का औचक निरीक्षण किया। जिसमें बच्चों के साथ उनकी पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्था को जाना है।खंड विकास अधिकारी ने प्रधानाचार्य से विद्यालय की साफ सफाई सुलभ शौचालय समय से विद्यालय खोलने व बच्चों को बेहतर गुणवत्ता पर एक शिक्षा देने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अवर अभियंता सोमवीर यादव प्रधानाचार्य शोभावती, शिक्षक डॉ अनुपम आनंद ,सावित्री वर्मा, सावित्री देवी,गौसिया बानो, प्रधान प्रतिनिधि रामसागर, ग्राम पंचायत सचिव रेखा चौधरी तकनीकी सहायक महेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
राजकीय हाईस्कूल सरई बेलहरी असदामऊ का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण
RELATED ARTICLES




