Homeउत्तर प्रदेशअलीगढ़- कानपुर के बीच 1 अगस्त से चलेगी मेमू फास्ट ट्रेन

अलीगढ़- कानपुर के बीच 1 अगस्त से चलेगी मेमू फास्ट ट्रेन

अलीगढ़ और लखनऊ के मध्य चलने वाली गोमती एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ रहने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी होती है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग पर अलीगढ़-कानपुर के बीच मेमू फास्ट ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

14 / 100 SEO Score

कानपुर-अलीगढ़ के मध्य मेमू फास्ट ट्रेन चलाने की मांग कर रहे यात्रियों की मुराद रेलवे ने पूरी कर दी है। एक अगस्त से 31 जनवरी 2025 तक ट्रेन का संचालन ट्रॉयल के तौर किया जाएगा।

कानपुर से अलीगढ़ और अलीगढ़ से कानपुर की टाइमिंग

गाड़ी संख्या 04189 फास्ट मेमू कानपुर सेंट्रल से सुबह 7:15 बजे चल कर पनकीधाम, रूरा, झींझक, फफूंद, इटावा, भरथना, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस स्टेशन पर ठहराव के साथ अलीगढ़ दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04190 फास्ट मेमू अलीगढ़ से दोपहर 13.40 बजे चलकर हाथरस, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, भरथना, इटावा, फफूंद, झींझक, रूरा, पनकीधाम स्टेशन पर रुकते हुए कानपुर सेंट्रल पर शाम 19:45 बजे पहुंचेगी।

अलीगढ़ से आगरा के बीच भी मेमू चलवाएंगे

अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने दावा किया कि उनके प्रस्ताव पर कानपुर-अलीगढ़ के मध्य मेमू फास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका संचालन दिल्ली तक कराने का प्रस्ताव दिया गया है। रेल मंत्री ने माैखिक रूप से सहमति दे दी है, जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। सांसद ने कहा कि नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का अलीगढ़ में जल्द ठहराव होगा। इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को प्रस्ताव दिया जा चुका है, उनसे वार्ता भी हो चुकी है। अलीगढ़ से बरहन के रास्ते आगरा तक फास्ट मेमू ट्रेन संचालन की मांग भी रखी गई है।

14 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular