Homeहरियाणाफरीदाबाद SGM नगर के पटेल चौक के पास मिला नवजात का क्षत-विक्षत...

फरीदाबाद SGM नगर के पटेल चौक के पास मिला नवजात का क्षत-विक्षत शव

12 / 100 SEO Score

हरियाणा के फरीदाबाद एसजीएम नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक के पास मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव कब्रिस्तान की बाउंड्री के बाहर मिला। शव की हालत देखकर स्थानीय लोग दंग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


वही स्थानीय निवासी जतिन ने बताया कि रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। जब वे पटेल चौक के पास स्थित कब्रिस्तान की बाउंड्री के पास से गुजरे, तो देखा कि दो कुत्ते किसी चीज को नोच रहे थे। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक नवजात बच्चे का शव था। जतिन ने बताया कि शव की हालत काफी खराब थी।उसका सिर नहीं था, दोनों हाथ नहीं थे, एक पैर भी गायब था और दूसरा पैर आधा खाया गया लग रहा था।घटना के बाद जतिन ने शव को पास पड़े एक सफेद कागज से ढका और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसजीएम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि शव को कुत्ते कब्रिस्तान से घसीट कर बाहर लाए हो सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से जांच का विषय है। आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने बताया कि शव करीब 7 से 8 महीने के बच्चे का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण और समय का सही पता चल पाएगा।।

12 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular