भाग 63 भाव 3 में मंगल फल
खुद सिखियें और भविष्य देखियें।
Learn It Yourself And See The Future.
इस भाग में हम भाव तीन में मंगल फल की जानकारी लेनेवाले हैं।
मंगल शुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका बलशाली, साहसी, निडर, संतोषी, सदाचारी, बुद्धिमान, कार्य कुशल, निपुण, तंत्र कुशल, परिश्रमी, स्वावलंबी, योग्य, प्रतिष्ठित, संघर्ष के बाद उच्च शिक्षित हो सकते हैं।
मंगल अशुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका छोटे भाई-बहिन के लिए पीड़ादायी, चिंतित, व्यथित, तीखे स्वभाव के, निर्दयी, जालसाज, आत्मघाती प्रवृत्ति के, क्रोधी, व्यर्थ यात्रा करनेवाले, वेश्यागामी, रक्तविकारी हो सकते हैं। इनके परिवार में क्लेश रहता हैं, व्यवसाय में उलझने रहती हैं। इनकी हड्डी टूटने का खतरा रहता हैं।
मेष, वृश्चिक और मकर राशि में स्वगृही और उच्च मंगल हो तो जातक-जातिका के भाई दिर्घायु हो सकते हैं। जातक-जातिका पराक्रमी हो सकते हैं।
मकर राशि में उच्च मंगल हो तो जातक-जातिका श्रृंगारप्रिय हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि में मंगल हो तो जातक-जातिका के पास धन कम होता हैं।
कर्क राशि का नीच मंगल होने से जातक-जातिका समृद्ध होने के बावजूद भी तरसते हैं। असंतुष्ट रहते हैं।
कृपया ध्यान दे, किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। कोई भी ग्रह जिस भाव में बैठा हैं, वहाँ वह किस राशि में हैं? किस नक्षत्र में हैं? वह कितने अंशों में हैं? किस अवस्था में हैं? उसपर कौनसे ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं? भविष्यवाणी की जानेवाला ग्रह, खुद किस भाव पर और ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा हैं? उसकी युति किस ग्रह के साथ हैं? ग्रहों की दशा, गोचर, वर्षफल, वर्गकुंडली आदि अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता हैं।
उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। किसी भी विषय की कोई बात समझ न आ रही हो तो ईमेल या सोशल मीडिया पर हमें संपर्क करें। हम आपके ईमेल और मैसेज का जवाब अवश्य देंगे। इस भाग में इतना ही।
हमारें वीडियो और पोस्ट में दी जानेवाली जानकारी को देखने और ड्राफ्ट को कॉपी पेस्ट करने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल, ब्लॉग, फेसबुक, न्यूज वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
उनमें लिखें टेक्स्ट को कॉपी पेस्ट करके अपने लिए नोट्स बना सकते हैं।
यदि फिर भी कोई समस्या आ रही हैं तो वीडियो और पोस्ट में दी गयी मेल आईडी पर मेल करें या सोशल मीडिया पर मैसेज करें। हम यथासंभव सभी को जानकारी देने की कोशिश करेंगे।
ज्योतिष संबंधी मेल आईडी- pmsastrology01@gmail.com
धर्मग्रंथ संबंधी मेल आईडी- dharmgranthpremi@gmail.com
आपका फोन आने पर हम बिजी रहेंगे तो बात नहीं हो पायेगी, इसलिए मेल आईडी पर ही अपने सवाल पूछे या सोशल मीडिया पर मैसेज करें।
हमें जब भी वक़्त मिलेगा रात-देर रात आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
हमारे कंटेंट को ढूंढने के लिए कुछ आसान कीवर्ड्स इस प्रकार हैं-
pm ke pen se
pm ke pen se brahma puran
pm ke pen se tarot card
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
dharmgrantho se upay, upachar aur uargdarshan
धन्यवाद!




