Monday, August 3, 2026
spot_img

31.5 C
Delhi
Monday, August 3, 2026
spot_img

Home उत्तर प्रदेश मां भगवती मेले का मुख्य अतिथि मनोज मित्तल पूर्व सभासद ने बाबरी...

मां भगवती मेले का मुख्य अतिथि मनोज मित्तल पूर्व सभासद ने बाबरी में जाकर समापन किया

10 / 100 SEO Score

शामली— श्री दुर्गा मंदिर सभा बाबरी द्वारा आयोजित मंदिर प्रांगण में विशाल मेले का आयोजन 11 अक्टूबर से चल रहा था। जिसका समापन 18 अक्टूबर 2024 को शामली के प्रसिद्ध समाजसेवी मुख्य अतिथि मनोज मित्तल पूर्व सभासद द्वारा माता रानी की पूजा अर्चना, एवं मेले में पुरस्कार वितरण के साथ किया। उनके साथ उनके मित्र अतिथि के रूप में सुनील अरोड़ा हास्य कवि, रवि संगल मीडिया साथ में सहयोग किया। पंडित शिवानंद शुक्ला द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराई गई अतिथियों को कमेटी द्वारा उनका भरपूर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

अतिथि थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया भी रहे। सभी ने दुकानदार भाइयों को जो आसपास के क्षेत्रों से दुकान लगाते हैं। अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारी ने उनका पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। मेले में सुंदर लाइटिंग, भक्तों की अपार भीड़ दिखाई पड़ी। यह मेला हर वर्ष लगाया जाता है।

इसकी मान्यता दूर-दूर तक है। जो कोई अपनी मनोकामना सच्चे मन से माता रानी से मांगता है उसकी मुरादे पूरी होती है। मनोज मित्तल ने सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। और कहां आप सभी का इतना सुंदर मेले का आयोजन रहता है। आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। सुनील अरोड़ा ने रामलीला मंच का शानदार रावण का प्रसंग सुनाया।


कार्यक्रम का सुंदर संचालन ओम कुमार गर्ग ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुभाष चंद्र गर्ग, सचिव श्रवण सिंघल सिंघल, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, प्रबंधक विनोद गोयल, उप प्रबंधक प्रदीप कुमार,प्रदीप सिंघल, विनोद गोयल, आलोक सिंघल, डॉक्टर अमन कुमार, सजल सिंघल, सचिन अग्रवाल आदि रहे।

10 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights