Home News यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कुशीनगर, फतेहपुर के एसपी बदले गए

यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कुशीनगर, फतेहपुर के एसपी बदले गए

8 / 100 SEO Score

शासन ने बुधवार को कुशीनगर और फतेहपुर के एसपी समेत 8 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है, जबकि फतेहपुर के एसपी उदय शंकर सिंह को एसपी (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) के पद पर भेजा गया है। हाल ही में एसपी (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) बनाए गए संतोष कुमार मिश्रा को कुशीनगर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर की शिकायत पर गाजियाबाद कमिश्नरेट से हटाकर डीजीपी मुख्यालय भेजे गए आईपीएस विवेक चंद्र यादव को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अलीगढ़ स्थित 38वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अजय कुमार को लखनऊ स्थित 32वीं वाहिनी भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय में एसपी अभिसूचना अभिषेक यादव को प्रयागराज में एसपी रेलवे बनाया गया है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त शुभम पटेल को लखनऊ में एसपी अभिसूचना बनाया गया है। प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को अलीगढ़ स्थित पीएसी की 38वीं वाहिनी का सेनानायक बनाया गया है।

4 आईपीएस, 14 पीपीएस सेवानिवृत्त
डीजी विशेष जांच तनूजा श्रीवास्तव समेत चार आईपीएस बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। इनमें एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार गुप्ता, एसपी रेलवे अष्टभुजा प्रसाद सिंह और एसपी महिला एवं बाल सुरक्षा शाखा रुचिता चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा 14 पीपीएस अफसर भी सेवानिवृत्त हो गए, जिनमें एएसपी संसार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, राममोहन सिंह, डिप्टी एसपी राजेंद्र कुमार सिंह, उदयराज सिंह, शरद चंद्र शर्मा, श्याम नारायन, राममोहन शर्मा, वीरेंद्र कुमार यादव, अतर सिंह, भुवनेश्वर पांडेय, प्रमोद कुमार राय, ईश्वर चंद्र प्रधान और रामदुलार यादव शामिल ।

आईपीएस अजय कुमार को कमांडेंट 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से ट्रांसफर कर लखनऊ में कमांडेंट 32वीं वाहिनी पीएसी बनाया गया है। अभिसूचना मुख्यालय में तैनात एसपी अभिषेक यादव को प्रयागराज में पुलिस अधिक्षक रेलवे के तौर पर तैनात किया गया है। वहीं फतेहपुर के एसपी उदयशंकर सिंह को पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) लखनऊ में तैनात किया गया है।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त शुभम पटेल का ट्रांसफर अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ किया गया है। श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को 38वीं वाहिनी पीएमसी अलीगढ़ में कमांडेट बनाया गया है। विवेक चंद्र यादव को अपर पुलिस आयुक्त. पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है।

8 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here