भाग 66 थ्री ऑफ कप्स
पीएम के पेन से टैरो कार्ड रिडिंग में आप सबका स्वागत हैं। इस भाग में हम टैरो कार्ड ‘थ्री ऑफ कप्स’ की जानकारी लेनेवाले हैं।
यह कप्स सूट का तीसरा कार्ड हैं। इस पर तीन नंबर अंकित होता हैं।
इस कार्ड के कीवर्ड्स इस प्रकार हैं:
पार्टी टाईम, मनोरंजन, उत्सव, सफलता, प्रगति, पुनर्मिलन, सकारात्मक स्थिति, अच्छा समय, खुशनुमा माहौल।
इस कार्ड की विस्तृत जानकारी इस प्रकार हैं:
कार्ड रिडिंग में थ्री ऑफ कप्स कार्ड के निकलने पर व्यक्ति का समय अच्छा चलता हैं। उसके लिए पार्टी, मनोरंजन, उत्सव के मौके बनते हैं। उसे सफलता मिलती हैं। उसकी प्रगति होती हैं। रिश्तेदारों से मित्रों से उसका मिलना होता हैं, उनके साथ जातक- जातिका का समय अच्छा बीतता हैं। कुछ पुराने लोगों से दुबारा उसका मिलना हो सकता हैं। उसके आस-पास सकारात्मक वातावरण रह सकता हैं। उसके जीवन में खुशनुमा माहौल रह सकता हैं।
यस/नो/मेबी
किसी प्रश्न को लेकर यस/नो/मेबी में जवाब चाहिए हो तो उत्तर यस में होगा।
प्रश्नकर्ता का कार्य हो जायेगा। उसके जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। वह अपने दोस्तों के साथ फॅमिली के साथ मौज-मस्ती करेगा।
समय:
यह कार्ड निकलने पर कार्य होने या न होने का समय कुछ मतभेदों के साथ इस प्रकार हैं:
१. 2 जुलाई से 11 जुलाई।
२. 1 जून से 11 जून।
३. सूट कप्स की वजह से समर सीजन में, ग्रीष्म ऋतु याने गर्मी में। मई, जून के महीनों में कार्य हो सकता हैं।
समय की भविष्यवाणी आगे पीछे होती हैं यह हमें ध्यान रखना होता हैं।
हर देश में ऋतुचक्र अलग महिनों में होता हैं इसलिए टैरो के टाइम प्रिडिक्शन अलग होते हैं। अतः समय बताते हुए कार्ड रीडर को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए।
राशि/ग्रह
इस कार्ड की राशि कर्क, वृच्छिक और मीन मानी जाती हैं। इसके ग्रह चंद्र, मंगल गुरु और बुध माने जाते हैं।
भले ही कुछ रीडर्स इसके लिए बुध ग्रह भी मानते हैं लेकिन उसकी राशियाँ मिथुन और कन्या इस कार्ड के लिए नहीं मानी जाती हैं।
ग्रह दिशा
इस कार्ड के अनुसार ग्रह दिशा उत्तर पूर्व, ईशान हैं। चन्द्र की दिशा वायव्य हैं, मंगल की दिशा दक्षिण हैं, गुरु की दिशा-ईशान्य हैं और बुध की दिशा उत्तर हैं।
तत्व/चक्र/चक्रमंत्र
इस कार्ड का तत्व जल हैं। इसका चक्र हर्ट, अनाहत हैं और इसका एकाक्षरी चक्रमंत्र ‘यं’ हैं।
रत्न उपाय
इस कार्ड के लिए जिन्हें रत्न धारण करने हैं वें पन्ना धारण कर सकते हैं।
मंत्र-उपाय
मंत्र-उपाय के लिए आपके धर्म में आप जिस देवी-देवता को मानते हैं उनकी पूजा-प्रार्थना करें। इसके साथ ही कार्ड के राशि, ग्रह, तत्व, अंक आदि से भी उपाय कर सकते हैं।
कुछ उपाय इस प्रकार हैं:
अगर आपने अपनी जन्म कुंडली का अध्ययन न किया हो तो, आपके जिस रिश्ते में आप सुधार चाहते हो उस रिश्ते के कारक ग्रह का उपाय करें।
पिता के लिए सूर्य के उपाय, माता के लिए चंद्र के उपाय, परिवार के अन्य सदस्य भाई-बहन के लिए मंगल के उपाय, ननिहाल के लिए बुध के उपाय, दादा-दादी और गुरुजनों के लिए गुरु ग्रह के उपाय, जीवनसाथी के लिए शुक्र के उपाय और सेवक वर्ग के लिए शनि ग्रह के उपाय कर सकते हैं।
इस कार्ड संबंधी आपके सवाल हो तो हमें ईमेल या मैसेज करें। हमारे कंटेट को आसानी से सर्च करने के लिए नीचे लिखे कीवर्ड्स इस्तेमाल करें।
इस भाग में इतना ही।
pm ke pen se jyotish
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se tarot
pm ke pen se tarot reading
pm ke pen se hastrekha
pm ke pen se palmistry
धन्यवाद!




