पीएम के पेन से कुंडली ज्योतिष में आप सबका स्वागत हैं। इस भाग में हम भाव नौं में मंगल फल की जानकारी लेनेवाले हैं।
मंगल शुभ स्थिति में
मंगल शुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका बुद्धिमान, शास्त्रज्ञाता, दयालु, दानी, भाग्यशाली, लोकप्रिय, शस्त्र व्यवसायी, धार्मिक, पुण्यवान हो सकते हैं। यह लोग भूमि भवन वाहन से युक्त होते हैं।
मंगल अशुभ स्थिति में
मंगल अशुभ स्थिति में हो तो जातक-जातिका ईर्ष्यालु, घमण्डी, शीघ्र क्रोधी, अधार्मिक, व्यभिचारी, कामुक हो सकते हैं। इनके अपने पिता व भाइयों से कटु संबंध रह सकते हैं। ऐसे लोग विवाहेत्तर संबध रख सकते हैं।
कुछ राशियों में मंगल फल
मंगल अपनी नीच राशि कर्क में हो तो जातक-जातिका हँसमुख, मिलनसार, क्रोधी और स्वार्थी हो सकते हैं।
मकर राशि में उच्च का या मेष अथवा वृश्चिक राशि में स्वराशि का मंगल हो तो जातक व्यभिचार कर सकता हैं। इनका विदेश में भाग्योदय हो सकता हैं।
नौंवे भाव में मकर या मीन राशि में मंगल हो तो जातक-जातिका बड़बोले, डींगें मारनेवाले, कामुक, क्रोधी, नीच वृत्ति के होते हैं।
मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि में मंगल हो तो भाइयों को लेकर अशुभ फल मिल सकते हैं।
वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर और मीन राशि में मंगल हो तो बहनों को लेकर अशुभ फल मिल सकते हैं।
मेष अथवा वृश्चिक राशि का मंगल हो तो जातक-जातिका को सरकारी लाभ हो सकता हैं।
कृपया ध्यान दे
कृपया ध्यान दे, किसी भी ग्रह की केवल एक स्थिती देखकर उसकी पुर्ण भविष्यवाणी नहीं कि जाती। कोई भी ग्रह जिस भाव में बैठा हैं, वहाँ वह किस राशि में हैं? किस नक्षत्र में हैं? वह कितने अंशों में हैं? किस अवस्था में हैं? उसपर कौनसे ग्रह दृष्टि डाल रहे हैं? भविष्यवाणी की जानेवाला ग्रह, खुद किस भाव पर और ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा हैं? उसकी युति किस ग्रह के साथ हैं? ग्रहों की दशा, गोचर, वर्षफल, वर्गकुंडली आदि अन्य बातों का भी ध्यान रखना पड़ता हैं।
उपाय के लिए ग्रह उपाय की अलग सिरीज बनेगी, उसमें उपाय देखें या हमें इमेल या मैसेज करें।
हमारे कंटेट को आसानी से सर्च करने के लिए नीचे लिखे कीवर्ड्स इस्तेमाल करें। इस भाग में इतना ही।
pm ke pen se jyotish
pm ke pen se kundali jyotish
pm ke pen se tarot
pm ke pen se tarot reading
pm ke pen se hastrekha
pm ke pen se palmistry
धन्यवाद!




