Thursday, June 25, 2026
spot_img

35.5 C
Delhi
Thursday, June 25, 2026
spot_img

Home हरियाणा पलवल “इंसानियत की मिसाल! साइबर सेल पुलिस ने लौटाए 21 खोए हुए मोबाइल,...

“इंसानियत की मिसाल! साइबर सेल पुलिस ने लौटाए 21 खोए हुए मोबाइल, लाखों का सामान

13 / 100 SEO Score

पलवल – एडिशनल एसपी शुभम सिंह, आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि वरुण सिंगला के कुशल मार्गदर्शन में जिला की साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जिला के साइबर सेल प्रभारी एएसआई विनोद कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटा कर माह मई 2025 मे आमजन के गुम हुए 3.50 लाख रुपए से अधिक कीमत के 21 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गये है।

इस अवसर पर उपस्थित महिला एवं पुरुषों ने पुलिस का धन्यवाद करके आभार जताया। वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल टीम की प्रशंसा की। एडिशनल एसपी ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सेल ने अब तक CEIR पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुम की शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए लाखों रुपए की कीमत के गुम 204 मोबाइल को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है।

उन्होंने CEIR पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बतलाया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है।

पलवल पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला,

पलवल पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला,आईपी एस ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह सुरक्षित रखें और किसी अनजान व्यक्ति को ना सौंपे ताकि अपराधी किस्म के लोग उनका फायदा न उठा पाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत उसकी सूचना ई दिशा केंद्र के माध्यम से CEIR पोर्टल पर दर्ज कराएं ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना हो तथा जल्दी से जल्दी उसे महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर ढूंढा जा सके।।

13 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Verified by MonsterInsights