Home उत्तर प्रदेश अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सेवानिवृत्त सेना जवान की दर्दनाक मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सेवानिवृत्त सेना जवान की दर्दनाक मौत

0
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सेवानिवृत्त सेना जवान की दर्दनाक मौत
10 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिन्दौरा चैराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से बाईक सवार सेवानिवृत्त सेना जवान पवन पाण्डेय की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार की दोपहर गोंडा जनपद के भानपुर बाजार निवासी सेना के सेवानिवृत्त जवान पवन पाण्डेय अपनी मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 32 डी एम 5728 से लखनऊ की ओर जा रहे थे। ग्राम बिन्दौरा के निकट सामने से आ रहे अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मार दी जिससे सेना के जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

10 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here