Homeउत्तर प्रदेशटेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली पलटी, बाल बाल बचे सवार और...

टेंट लेकर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली पलटी, बाल बाल बचे सवार और चालक

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – शनिवार सुबह लगभग दस बजे फतेहपुर रामनगर मार्ग पर मीरामऊ गांव से टेंट का सामान लादकर नवी गंज टेंट की दुकान पर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली ओवर लोड होने के कारण पलट गया। जबकि जाको राख्यो साइयोँ मार सके ना कोई को चरितार्थ करते उसमें सवार मजदूर व ट्रैक्टर चालक बालबाल बच गए।
मालूम हो कि मीरमऊ गांव से टेंट का सामान लादकर नवी गंज स्थित बुद्धि सागर की दुकान पर लेकर जा रहा टैक्टर ट्राली अचानक ओवर लोड होने के कारण अनियंत्रित होकर स्थित रानीमऊ गांव के पास फतेहपुर रामनगर मार्ग पर पलट गया दुर्घटना देख उस पर सवार मजदूर व चालक सभी आनन-फानन में नीचे कूदकर अपनी-अपनी जान बचा ली हालांकि घटना के बाद चालक व मजदूर मौके से तुरंत फरार हो गए सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular