Home उत्तर प्रदेश सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों की भरमार, विरोध करने पर झूठे मुकदमों मे  फंसाने की दी जा रही धमकी

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों की भरमार, विरोध करने पर झूठे मुकदमों मे  फंसाने की दी जा रही धमकी

0
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों की भरमार, विरोध करने पर झूठे मुकदमों मे  फंसाने की दी जा रही धमकी
7 / 100 SEO Score

हैदरगढ़, बाराबंकी – एक ही पंचवर्षीय मे किसी गांव का प्रधान फारच्यूनर कैसे खरीद लेता है, वो अगर कुछ ग्राम सभाओं की जांच कर ली जाय तो भ्रष्टाचार के काफी मामले सामने आयेंगे भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार करने के लिये कुछ लोग आंख पर पट्टी बांधकर कूद जाते हैं कि आगे जो भी आयेगा रौंद दिया जायेगा! 8ध्4ध्2025 को जिलाधिकारी बाराबंकी से भी लिखित शिकायत की गयी! 9ध्5ध्2025 को उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ से भी उक्त ग्राम निवासी विपिन सिंह पुत्र रामदेव सिंह, हरिनाम सिंह पुत्र संत बक्स सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह पुत्र भगवान् बक्स सिंह, मनमोहन सिंह पुत्र अंबिका सिंह, मानसिंह पुत्र छोटेलाल सिंह, हनुमान सिंह पुत्र प्रताप बहादुर सिंह, समर बहादुर सिंह पुत्र भवानी भीख सिंह, रामसिंह पुत्र शंकर बक्स सिंह, सरवन सिंह पुत्र हरि बक्स सिंह ने पुनः लिखित मे शिकायत की है! जिसमें ये दर्शाया गया है कि विकास खण्ड हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत कोलवा में सत्ता के नशे में चूर ग्राम प्रधान और उनके गुर्गों की दबंगई चरम पर है! ग्राम समाज की जमीन पर खुलेआम कब्जा कर लिया गया है, चारागाह को निजी खेत बना दिया गया है और जो भी विरोध करता है, उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। अगर गांव के ही कुछ लोगों की सामूहिक शिकायत पर गौर करें तो कुछ ऐसा ही मामला सामने निकल कर आता हुआ दिख रहा है! फिलहाल जांच कब होगी या नहीं होगी ये भविष्य के गर्भ मे है। खलिहान पर मकान, चारागाह पर खेती
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत की खलिहान भूमि (खाता संख्या 230) पर जबरन मकान बना दिया गया है। यही नहीं, चारागाह की भूमि (खाता संख्या 225, गाटा संख्या 38, 122, 146, 218, 257, 300, 416) पर गैरकानूनी ढंग से खेती की जा रही है, जिससे हर साल लाखों का अवैध मुनाफा कमाया जा रहा है।

7 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here