Homeव्यापार/ एजूकेशन/पैसाStock Market/ Mutual FundShare Market: सेंसेक्स 1450 अंक गिरा

Share Market: सेंसेक्स 1450 अंक गिरा

8 / 100 SEO Score

Stock Market Updates: आज का दिन शेयर बाजार के निवेशकों के लिए भारी नुकसान लेकर आया। यह लगातार चौथा सत्र था जब बाजार में गिरावट दर्ज हुई। बीएसई सेंसेक्स करीब 1.92 फीसदी गिरावट के साथ 1,456 अंक टूटकर 74,559 के स्तर पर आ गया। इसके साथ ही निफ्टी-50 भी 1.83 फीसदी गिरकर 436 अंकों की गिरावट के साथ 23,379 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में हो रही लगातार इस बिकवाली की बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के साथ-साथ क्रूड ऑयल की कीमतों में हो रही तेजी है।

चारों और लाल निशान का आतंक

मंगलवार को NSE पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे। सबसे ज्यादा गिरावट NIFTY REALTY में दर्ज की गई जहां इसमें 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। इसके साथ ही NIFTY IT और NIFTY MIDSMALL IT & TELECOM में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। इसके साथ ही निफ्टी मिडकैप 0.81 फीसदी और स्मॉलकैप 1.26 फीसदी नीचे आए। बैंक निफ्टी में भी करीब 1 फीसदी की गिरावट रही।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular