NTA NEET Exam Date Announcement: देशभर में चर्चा का विषय बने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा की तारीख का ऑफिशियल घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद NTA ने जानकारी दी है कि NEET UG 2026 की री-एग्जाम परीक्षा 21 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर की है।

विशेषज्ञों की नई टीम का गठन—-
अनुभवी शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों की नई टीम गठित की जा रही है, जो नए प्रश्न तैयार करेगी। प्रश्नपत्र में बेसिक थ्योरी, फॉर्मूला आधारित सवाल, एप्लिकेशन बेस्ड प्रश्नों और एनालिटिकल क्वेश्चन देखने को मिल सकते हैं। एजेंसी का उद्देश्य परीक्षा के स्तर को बनाए रखते हुए सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक से बचना है।
नहीं करने होंगे दोबारा आवेदन—-
NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर यह है कि उन्हें री-एग्जाम के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था, वे सीधे नई परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी अपडेट जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट और नोटिफिकेशन चेक करते रहें।
CBI जांच में बड़े खुलासे—-
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 अब एक बड़े शिक्षा घोटाले का रूप लेती दिखाई दे रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले ही पेपर लीक की पूरी साजिश रची जा चुकी थी।




