HomeCrimeदिल्ली में सूर्या जैसा खौफनाक मर्डर! उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके...

दिल्ली में सूर्या जैसा खौफनाक मर्डर! उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 17 साल के अभिषेक को घेरकर मार डाला

10 / 100 SEO Score

Delhi Crime News: गाजियाबाद के 17 वर्षीय सूर्या चौहान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि राजधानी दिल्ली में एक और नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 17 वर्षीय अभिषेक की निर्मम हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है। हमलावरों ने किशोर पर एक-दो नहीं बल्कि दर्जनभर से अधिक चाकू के वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में हत्या की गुत्थी सुलझा ली और एक वयस्क आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

रात में सड़क पर मिला खून से लथपथ शव

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 10:30 बजे न्यू उस्मानपुर थाने को एक युवक के जमीन पर पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 17 वर्षीय अभिषेक जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चाकू के एक दर्जन से ज्यादा वार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभिषेक पर बेहद बेरहमी से हमला किया गया था। उसके शरीर पर चाकू के एक दर्जन से अधिक घाव मिले हैं। वारदात की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और महत्वपूर्ण सबूत जुटाए।

कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाया केस

दिल्ली पुलिस ने हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर मामले का खुलासा कर दिया है। जांच के दौरान पुलिस ने 21 वर्षीय निक्की नामक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपियों और मृतक के बीच पहले से कुछ विवाद चल रहा था, जो इस हत्याकांड की वजह बना।

पुलिस ने यह भी बताया कि मृतक और आरोपी एक ही समुदाय से संबंध रखते हैं। फिलहाल विवाद की असली वजह और हत्या की पूरी साजिश को लेकर जांच जारी है।

इलाके में दहशत, लोगों ने जताई चिंता

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि दिनदहाड़े और खुलेआम इस तरह की घटनाएं होना बेहद चिंताजनक है। हमें यहां रहने में डर लग रहा है। वारदात में 12 से 16 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है।

उसी इलाके में एक और हत्या

इसी बीच न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक और चाकूबाजी की घटना सामने आई। भगत सिंह कॉलोनी में 26 वर्षीय युवक ललित का शव बरामद हुआ।

ललित ब्रह्मपुरी इलाके का रहने वाला था। पुलिस को वह जमीन पर मृत अवस्था में मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular