Homeउत्तर प्रदेशनहर पट्टी से बालू खनन कर रही ट्रैक्टर ट्राली व लोडल पुलिस...

नहर पट्टी से बालू खनन कर रही ट्रैक्टर ट्राली व लोडल पुलिस ने किया सीज

7 / 100 SEO Score

सफदरगंज, बाराबंकी – क्षेत्र के बनकुईया गांव के पास प्रतापगंज रजबहा में नहर की पटरियों से अवैध रूप से बालू खनन कर रही लोडर और ट्रैक्टर ट्राली को सफदरगंज पुलिस ने पकड़ कर सीज कर दिया। पुलिस ने कार्यवाही के बाद खनन विभाग को रिपोर्ट भी भेजी है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बनकुईया गांव के पास प्रतापगंज रजबहा की पटरियों पर अवैध रूप से बालू खनन होने की शिकायत सफदरगंज पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी। बुधवार की रात खनन की सूचना मिलते ही सफदरगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर रजबहा की पटरी से बालू लोडर से ट्रैक्टर ट्रालियों में भरी जा रही थी। पुलिस ने लोडर और ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर थाने लाकर सीज कर दिया। हल्का एसआई रिषभ सिंह चन्देल ने बताया कि लोडर और ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया है। साथ ही खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular