Homeउत्तर प्रदेशराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर लेकर पूरे क्षेत्र में...

राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर लेकर पूरे क्षेत्र में राम भक्तों में जश्न का रहा महौल

7 / 100 SEO Score

सफदरगंज, बाराबंकी – अयोध्या में राम मन्दिर  प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर  लेकर पूरे क्षेत्र में राम भक्तों में जश्न का महौल रहा। कहीं शोभायात्रा तो कहीं मन्दिरों में भजन कीर्तन एवं भण्डारे का आयोजन करके अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। बुधवार को सुबह से ही प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ उत्सव के अवसर की प्रतिक्षा कर रहे राम भक्तों ने जश्न मनाने में जुट गए। क्षेत्र के पल्हरी में भगवान राम, सीता, लक्षमण, हनुमान की झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम भक्तों ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए खूब जय श्री राम के जयकारे लगाए। शोभायात्रा पल्हरी गांव के अन्दर से होकर चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर पर सम्पन्न हुई। आयोजन दीपक गुप्ता की अगुवाई में एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे आयोजक दीपक गुप्ता ने कहा कि  अयोध्या में बना राम मन्दिर देश के लिए नहीं बल्कि विश्व के लिए ऐतिहासिक है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो आलम, विकास जायसवाल, शिवम गुप्ता, जितेंद्र रावत, राज कुमार मिश्र, आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular