Thursday, February 19, 2026
spot_img

23.1 C
Delhi
Thursday, February 19, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशदेशभक्ति के गीतों से चहुओर वातावरण गुंजायमान, हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र...

देशभक्ति के गीतों से चहुओर वातावरण गुंजायमान, हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

7 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी – थाना क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, सरकारी भवन, थाना व डाकखाना में रविवार सुबह से झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास साथ से मनाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा हाथ में तिरंगा झंडा लेकर सर पर तिरंगी टोपी व हाथों में बैलून आदि को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ देशभक्ति के गीतों पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति दी। कोठी थाना परिसर पर इंस्पेक्टर की मौजूदगी में तिरंगे को सलामी देते हुए पुलिसकर्मियों ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया। स्थानीय चैराहा पर बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार सुबह करीब आठ बजे प्रधानाचार्य विक्रम सिंह के द्वारा झंडारोहण किया। एस एस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज भटपुरा व एस एस  कॉन्वेंट विद्यालय बीबीपुर में प्रधानाचार्य डॉ, एम एस पटेल व  इसी तरह कोठी चैराहा स्थित एच एल वी पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा के द्वारा तिरंगा फहराया गया। यहां के छात्र-छात्राएं श्रृंखला में पैदल व वाहन पर सवार होकर एक भव्य रैली का प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में इंस्पेक्टर कोठी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर पर तिरंगा फहराते हुए सभी पुलिसकर्मियों के साथ सलामी दी। कुम्हरावां प्रधान प्रतिनिधि व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कोठी कमल सिंह पटेल ने पंचायत भवन परिसर, क्षेत्रीय कोठी पत्रकार कार्यालय पर शेर बहादुर शेरा, कोठी पंचायत भवन परिसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश चंद्र वर्मा,  मीरापुर पंचायत भवन पर प्रधान संतोष चैरसिया, विधायक आवास पर विधायक दिनेश रावत, बीईओ कार्यालय परिसर पर बीईओ प्रमोद कुमार उपाध्याय आदि अलग-अलग स्थान पर जैसे अचकामऊ प्रधान संजय दादा इसी तरह नकटा सेहरिया मुबारकपुर कुतबापुर ग्राम पचायत देवकली विबियापुर थाना, अजौवा, नूरापुर, विबियापुर घाट मदारपुर रोशन जमा खां ऐसे कई जगह ध्वजारोहण किया। डीजे व लाउड स्पीकरों पर देशभक्ति गीतों पर चहुओर गुंजते रहे। अधिकांश सरकारी भवनों पर तिरंगी टिमटिमाटी विद्युत लाइटों व फूल मालाओं आदि से सजाया गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular