Home उत्तर प्रदेश 15 फीट लम्बा विशालकाय अजगर मिलने से ग्रामीणों में दहशत

15 फीट लम्बा विशालकाय अजगर मिलने से ग्रामीणों में दहशत

0
15 फीट लम्बा विशालकाय अजगर मिलने से ग्रामीणों में दहशत
8 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – तहसील क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक बड़े अजगर की मौजूदगी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मेंडुवा गांव के किसान राकेश कुमार सिंह के खेत की खाई में दो अजगरों को देखा गया, जिसमें एक की लंबाई 15 फीट और वजन लगभग 60 किलोग्राम था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग रामसनेहीघाट को इस घटना से अवगत कराया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता के निर्देशन में वन विभाग के बीट प्रभारी ऋषभअपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घंटों की मेहनत के बाद दोनों अजगरों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। बीट प्रभारी ऋषभ ने बताया कि एक अजगर काफी बड़ा था, जबकि दूसरा छोटा था। रेस्क्यू के बाद दोनों अजगरों को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। यह घटना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी रही और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की गई।

8 / 100 SEO Score

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here