रामनगर, बाराबंकी – रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों को वाहनों के डाइवर्जन को लेकर हिदायत देते नजर आ रहे हैं। बहराइच की ओर से आने वाले भारी वाहनों को फतेहपुर की ओर डायवर्ट किया जा रहा है । जिससे पुलिस वाले से वाहन चालक अन्दर जाने की काफी नोंकझोंक व मन्नते करते हैं ।। जब बाराबंकी व बहराइच से बदोसराय , टिकैत नगर की ओर जाने वाले चैपहिया वाहनों को बुढ़वल चैराहे से अन्दर जाने वाले वाहनों पर रोक हैं , और उन्हीं को अन्दर जाने दिया जाता है जो क्षेत्रीय लोग होते हैं या उस रूट के है आधार कार्ड देख कर प्रवेश दिया जाता है।। बता दे कन्या कौशल शिविर शांति कुंज हरिद्वार की टूरिस्ट बस 52 छात्राएं को टूर पर लेकर पारिजात जाने वाली थी । परन्तु बुढ़वल तिराहे पर पुलिस के पहरा होने के चलते बस बुढ़वल बस स्टॉप पर खड़ी हो गई उसमें सवार दर्जनों छात्राएं ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले से निवेदन करती रही परन्तु पुलिस वालों का दिल भी पसीज रहा था । लेकिन वह भी करे तो क्या हर जगह पर पहरा और सब जाने की मन्नते करते रहे। आखिर महा कुम्भ में हुई घटना को लेकर आलाधिकारी का फरमान का पालन भी करना है ।
महाकुंभ मेले को लेकर चप्पे चप्पे पर डायवर्जेंट को लेकर मुस्तैद नजर आ रहा है प्रशासन
RELATED ARTICLES




