Homeउत्तर प्रदेशआंगनबाड़ी केन्द्रों को खेल की किट  का हुआ वितरण

आंगनबाड़ी केन्द्रों को खेल की किट  का हुआ वितरण

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अब बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों को खेल की किट दी जा रही है। इस किट में 20 प्रकार की सामग्री शनिवार को पंचायत भवन त्रिलोकपुर मे 7 आंगनवाड़ी केंद्रो को प्रदान की गयी। ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर स्थित पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन संस्था द्वारा सात आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को खिलौना किट वितरित किए गए  सीडीपीओ वीना यादव ने  कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला आंगनबाड़ी केंद्र है।आप सभी लोग अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर भेजें,जहां उनका  मानसिक विकास हो। आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी किट वितरण व उसके उपयोग के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विस्तृत जानकारी दी गई। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रो को जार, डाक्टर किट, किचन सेट, माचिस, टेम्बो जम्बो बिड्स, टमब्लिंग टावर,  चम्मच,  बटन, स्मार्ट विल्डर्स, ग्राफिंक डिजायनर, फूटबाल, स्टेकिंग रोप्स, फामकट आउट, सलवर पाईप, थ्रेड चैलेन्ज, सेप सालटर,  आइसक्रीम स्टीक, ग्लास लैंस, टिमपेपर्स का वितरण किया गया। सुपरवाइजर अंजली वर्मा और दीपा बोरा मैम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के महत्व और बच्चों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि खेल सामग्री से बच्चो की शारीरिक विकास, भाषा विकास, बौद्धिक विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास होगा। इससे पूर्व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सुरेश गुप्ता ने  सीडीपीओ बीना यादव को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया इस दौरान दीपक यादव  अजय यादव एव अनुराग मिश्रा सहित आंगनवाड़ी कार्यकत्रि मौजूद रही।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular