Homeउत्तर प्रदेशसपा विधायक ने पीडीए चौपाल फिर अलापा भाजपा का संविधान बदलने का...

सपा विधायक ने पीडीए चौपाल फिर अलापा भाजपा का संविधान बदलने का राग

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – भारतीय संविधान को पूरी तरह से बदलना चाहती है वर्तमान भाजपा सरकार संविधान को बचाने के लिए हम सभी को भाजपा को देश व प्रदेश की गद्दी से हटाना होगा तभी हमारा संविधान सुरक्षित रह सकता है। उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अंतर्गत ब्लाक सिद्धौर के ग्राम जमलापुर में ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा आयोजित पीडीए चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक गौरव कुमार रावत ने उपस्थित ग्रामीणों में व्यक्त किये। श्री  रावत ने आगे कहा की हमारे देश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है हमारा नौजवान पढ़ लिखकर बड़ी-बड़ी डिग्री लेकर बेकार घूम रहा है। लेकिन भाजपा सरकार का ध्यान उधर ना जाकर धार्मिक उन्माद फैला कर हम लोगों का ध्यान भटकने का प्रयास किया जा रहा है। अब जरूरत है सभी लोगों को संगठित होकर भाजपा के जन विरोधी मंसूबों को परास्त कर इनको देश व प्रदेश की गद्दी से हटाने की। तभी हमारा देश व प्रदेश उन्नति कर सकता है। मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद  शानू, पूर्व जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अंकित वर्मा, स्वामी रामकरन यादव, जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय, अंकित वर्मा प्रधान, मोहम्मद फारूक प्रधान, सुरेंद्र वर्मा, हरितास यादव, राहुल कश्यप, काशीराम रावत, जगजीवन यादव, मोहम्मद फिरोज, अवधेश यादव, मिथुन, विकास वर्मा, चंद्रेश यादव ,गोलू बादशाह ,मतीन सभासद, पिंटू यादव सभासद, रामू यादव, बैकुंठ बिहारी, पुनीत तिवारी, रामचंद्र,मनीराम गौतम, राजेंद्र रावत, समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular