Homeउत्तर प्रदेशसडक हादसे हुए दो युवक घायल

सडक हादसे हुए दो युवक घायल

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार मजदूरी कर घर वापस जा रहे दो मोटरसाइकिल सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। मालूम हो गांव इब्राहिमबाद भुंड के पास सड़क पर बाइक सवार कौशल और ओमकार निवासी हैदरगंज को सामने से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी और दुर्घटना के बाद बाइक सवार आनन फानन  में मौके से फरार हो गया। दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे। पारिवारिक जनों ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए घायलों को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में  लाकर भर्ती कराया। जहां मौजूद चिकित्साधिकारी की निगरानी में प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। आकस्मिक ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हिमांशु ने बताया कि दोनों युवकों के पैर में चोटें ज्यादा है उपचार किया जा रहा है उनकी स्थिति के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता हैं। 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular