Homeउत्तर प्रदेशभाजपा की शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं में रहा जश्न का माहौल

भाजपा की शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं में रहा जश्न का माहौल

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – दिल्ली विधानसभा और मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कस्बा बदोसराय में भाजपा के पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। रविवार को श्याम सोनी द्वारा आयोजित विजय समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इनमें जिला मंत्री राम सागर कनौजिया, जिला प्रतिनिधि प्रहलाद कुमार विमल, आईटी सेल विधानसभा संयोजक अमित भैया रामजी और जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी, रविन्द्र अवस्थी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिरौलीगौसपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार रावत ने कोटवाधाम में कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और लोकप्रिय छवि को दिया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने कहा कि यह जीत श्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासश् की नीति का परिणाम है। कार्यक्रम में रामशंकर तिवारी खुरभुर सहित अन्य कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular