Homeउत्तर प्रदेशआरती गाते हुए ढोल-नंगाड़ो के साथ निकली सन्त शिरोमणि गुरू रविदास की...

आरती गाते हुए ढोल-नंगाड़ो के साथ निकली सन्त शिरोमणि गुरू रविदास की शोभायात्रा

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – हृदय से अपने गुरू के प्रति श्रृद्धा एवं भक्ति भाव की हिलोरो के साथ झूमता सनातनी समाज सन्त शिरोमणि गुरू रविदास जी के भजन, आरती गाते हुए ढोल-नंगाड़ो के साथ शोभायात्रा में झूमता चल रहा था। अखिल विश्व के पूज्य गुरूवर रविदास जी के जन्मोत्सव पर संत शिरोमणि गुरू जयन्ती समारोह समिति, कानून गोयान, बाराबंकी द्वारा आयोजित प्रेरणास्पद कार्यक्रम की इस वर्ष 50वीं वर्षगांठ थी। वर्ष प्रति वर्ष अधिकाधिक लोकप्रिय होता बाराबंकी जनपद का यह कार्यक्रम इस वर्ष भव्य स्वरूप में धूमधाम से श्रृद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। शोभायात्रा की अगुवाई वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रमेश चन्द्र कुरील ने की, शोभायात्रा मोहल्ला कानून गोयान निकट मुड़कटी देवी मन्दिर से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा में ढोल-नंगाडे और आधुनिक वाद्ययन्त्रो की सरगम पर भक्तजन ढोल-मंजीरो की थाप पर भजन करते एवं नृत्य करते आगें बढ़ रहे थे आगे-आगे माताएँ-बहने आरती और लोक गायन कर रही थीं बाल व तरूण कलाकारो ने शोभायात्रा में झांकियो के माध्यम से संत रविदास के जीवन प्रसंगो एवं शिक्षाओं को समाज के सामने प्रस्तुत किया।
संत शिरोमणि के जीवन पर आधारित मनोहारी झांकियो को देखने के लिए नगर के प्रमुख मार्गों पर हजारो की संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। नगर के प्रमुख मार्ग पुष्प की पंखुड़ियो से पटे हुए थे सिक्ख समाज, जैन समुदाय, बौद्ध समाज व अन्य धार्मिक संगठनो के अनुयायियो ने प्रसाद वितरण कर संत रविदास जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण भी इस शोभायात्रा में शामिल हुऐ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मोहल्ला पैसार (सिद्धार्थनगर) में सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी। असीम अरूण ने गुरू रविदास जी की सर्व कालिक शिक्षाओ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे गुरू की रचनाओं एवं समाज के प्रति उनके योगदान को अपनी वर्तमान और आने वाली पीढ़ियो को अध्यन कराना चाहिए और समाज में इसका प्रसार-प्रचार करना चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार संत शिरोमणि से जुड़े स्थानो को विकसित करने का कार्य निरन्तर कर रही है माननीय मंत्री जी ने संत शिरोमणि गुरू रविदास जयन्ती समारोह समिति, कानून गोयान, बाराबंकी के कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन कर कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम आयोजक रमेश चन्द्र कुरील ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, शिक्ख समाज, जैन समाज एवं समस्त व्यापारी बन्धुओ के स्वागत एवं सेवा कार्यो का अभिनन्दन करते हुए आभार प्रकट किया। स्वागतकर्ता व सहयोगी के रूप में प्रमुख रूप से सा0 भूपेन्द्र सिंह, हरपीत सिंह, हरपाल सिंह, डॉ0 अरविन्द, रमन द्विवेदी, सुरेन्द्र शुक्ला, अक्षय वर्मा, सत्यनाम खालसा जयवीर, ओम प्रकास निगम, अवतार सिंह, महावीर प्रसाद अग्रवाल, तीरथ सिंह, डॉ0 राम कुमारी मौर्या, अरिवन्द मौर्या, विष्णु प्रभाकर वर्मा, प्रभात वर्मा, सूरज सिंह, डॉ0 विवेक वर्मा, मनीष परिहार,.मनोज कुरील, पवन कुरील, रक्षक कुरील, अमरीश कुरील, धीरज कुरील, मथुरा प्रसाद, शत्रोहन लाल, अजय सिंह गुरू, रामदेव, राधे श्याम, गोविन्द कुमार छोटू कृष्णा प्रिंटिग प्रेस, अशोक नेता नेवली, प्रमोद तिवारी, राकेश पटेल, बृजेश वैश्य, अभिषेक नीरज गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, मनीष गौतम,अभिषेक शरण गुप्ता, परमेश्वर गौतम, राजेन्द्र कुरील, राम प्रकाश कुरील, प्यारेलाल, अमित चैधरी, अनुराग भाष्कर, उपेन्द्र भाष्कर, हर्ष कुरील, अजय कुरील, राम अधार, हनोमान प्रसाद, संदीप कुरील, सुजीत कुरील, विपिन कुरील, विनय कुरील, सुशील कनौजिया, अशफाक अली उर्फ ‘गुड्डू मुस्लिम’, शैल कुमार, जितेन्द्र कुरील, रजत चैधरी, अभिषेक चैधरी लखनऊ आदि उपस्थित रहें।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular