Homeउत्तर प्रदेशकिशोर सम्मेलन का हुआ आयोजन, किशोरों को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित

किशोर सम्मेलन का हुआ आयोजन, किशोरों को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – वात्सल्य संस्था एव सक्षम परियोजना के तत्वाधान मे गुरुवार को ग्राम पंचायत रहरामऊ मे किशोर सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे प्रतिभागी किशोरो को प्रशस्ती पत्र देकर समनानित किया गया। किशोर सम्मेलन का उद्घाटन ग्राम प्रधान उर्मिला वर्मा ने दीप प्रज्ववलित कर किया तथा कहा कि हमारा देश किशोरो का देश जाना जाता है जिनके कंधो पर देश की उन्नति एव खुशहाली की जिम्मेदारी है। किशोरावस्था का समय बड़ा ही मूल्यवान है जो जीवन का भविष्य लिखती है उन्होंने किशोरो को स्वास्थ्य शिक्षा एव रोजगार के प्रति जागरूक किया। वात्सल्य संस्था के परियोजना प्रबंधक भुआल सिंह ने किशोरावस्था की परिवर्तनकारी भूमिका और पाठ्यपुस्तकों और कक्षाओं से परे शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए किशोरों और युवाओं से आज के जमाने की कुछ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की उन्होने कहा कि आज के समय में इंटरनेट, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हमें कई नई चुनौतियां दी हैं, जिनके हल निकालने की कोशिश की जा रही हैं। वर्तमान में सोशल मीडिया पर श्डीपफेकश् वीडियो चल रहे हैं। कार्यक्रम मे मिस्टर स्मार्ट प्रतियोगिता मनीष,देशराज,आर्यन सिंह, निक्की को मिस्टर स्मार्ट का खिताब मिला जिसे ग्राम प्रधान उर्मिला वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा, नियामतपुर ग्राम प्रधान संदीप सिंह, ब्लाक समन्वयक महेंद्र सिंह कश्यप, सामुदायिक कार्यकर्ता सीमा वर्मा, कमलेश कुमार, अनुप मौर्य, शोभिका मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular