Homeउत्तर प्रदेशगैस गीजर में हुआ धमाका, पिता-पुत्र हुए गंभीर जख्मी रेफर

गैस गीजर में हुआ धमाका, पिता-पुत्र हुए गंभीर जख्मी रेफर

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी- सुबह स्नान करते समय अचानक गैस गीजर में धमाका हो गया। जिससे स्नान घर में मौजूद पिता पुत्र गम्भीर रूप से झुलस गए। तत्काल दोनों को परिजन संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम ददरौली भवानीपुर निवासी सुशील कुमार यादव नहाने के लिए बाथरूम में पहुंचे और गीजर आन किया किन्तु गरम पानी नहीं निकल रहा था। इतने में उनका 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक भी बाथरूम में पहुंच गया और गीजर आन कर गरम पानी निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इतने में ही अचानक गीजर में जोर दार धमाका हो गया। धमाके से निकली आग की लपटो में दोनों पिता पुत्र झुलस कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि घर में लगी लोहे की ग्रिल उखड़ गई। धमाके की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आनन फानन दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों का उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular