Homeउत्तर प्रदेशसैकड़ों घन मीटर बालू खनन किए जाने की एसडीएम के स्थलीय निरीक्षण...

सैकड़ों घन मीटर बालू खनन किए जाने की एसडीएम के स्थलीय निरीक्षण में हुई पुष्टि

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – सरयू नदी में खनन माफियाओं द्वारा सैकड़ों घन मीटर बालू खनन किए जाने की पुष्टि एसडीएम और खनन अधिकारी के स्थलीय निरीक्षण में हो गई है। जिसके बाद एसडीएम के निर्देश पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। सरयू नदी में हो रहे अवैध बालू खनन की खबरें प्रकाशित होने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें कि दो दिन पूर्व उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर के निर्देश पर लेखपाल महेंद्र जयसवाल ने खनन स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी थी। लेखपाल की रिपोर्ट का सत्यापन करने के लिए बुधवार को एसडीएम प्रीति सिंह ने नायब तहसीलदार एवं खनन अधिकारी के साथ अलीनगर गांव में सरयू नदी पर पहुंच कर खनन स्थल का जायजा लिया। एसडीएम के निरीक्षण में करीब 350 घन मीटर बालू खनन की पुष्टि हुई है। इसके बाद एसडीएम  के निर्देश पर खेत मालिक बब्लू की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बदोसरांय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि खनन स्थल का निरीक्षण किया गया है। जिसमें खनन की पुष्टि हुई है। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया ।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular