Homeउत्तर प्रदेशबिना बताए घर से गायब दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने बरामद...

बिना बताए घर से गायब दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने बरामद कर किया परिवार के सुपुर्द

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – घर से बिना बताये बहराइच होली खेलने जा रहे दो नाबालिग बच्चो को मसौली पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस त्वरित कार्यवाही से परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिय जनपद बहराइच के थाना हुजूरपुर के ग्राम गोपिया निवासी अनिल कुमार सिंह व असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लपुर निवासी अनिल तिवारी नगर कोतवाली क्षेत्र के सुगर मिल कालोनी मे रहते है तथा काम के सिलेसिले मे दोनो लोग नई दिल्ली मे है शनिवार की सुबह अनिल् सिंह का 10 वर्षीय पुत्र उत्कृष उर्फ जिगर व अनिल तिवारी का 10 वर्षीय पुत्र शिवम तिवारी बगैर अपनी माँ को बताये बाराबंकी बस स्टैंड पहुंच कर बहराइच जाने वाली बस मे सवार हो गये दोनो नाबालिग बच्चो के मात्र सौ रुपये की नोट होने पर बस के परिचालक को संदेह होने पर थाना मसौली मे बस को रोककर प्रभारी निरीक्षक यसकान्त सिंह को पूरी बात बतायी प्रभारी निरीक्षक के पूछने पर बताया कि हम लोग बहराईच होली मे जा रहे है। प्रभारी निरीक्षक यसकान्त सिंह ने कंट्रोल रूम से बात करते हुए परिजनों को बुलाकर नाबालिग बच्चो को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मसौली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular