Homeउत्तर प्रदेशपरिवहन नियमों को ताख पर रख कर सड़कों पर दौड़ा रहे ई-रिक्शा

परिवहन नियमों को ताख पर रख कर सड़कों पर दौड़ा रहे ई-रिक्शा

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – बुधवार को ई-रिक्शा के चलते एक दर्दनाक सडक हादसा सामने आया 10वर्षीय डाली अपने पिता के साथ कस्बा फतेहपुर आई थी कि सडक पार करते समय ई रिक्शा के ठोकर मारने से वह घायल हो गई। मालूम हो कि थाना रामनगर क्षेत्र के गौरा चक निवासी मयाराम अपनी पुत्री डाली 10वर्षीय का आधार कार्ड बनवाने कस्बा फतेहपुर आए थे पटेल चौराहे पर मयाराम ने डाली को मोटरसाइकिल से उतार कर जरुरी काम से सडक पार कर दूसरी तरफ जाने को कहा। डाली जैसे ही सड़क पार कर थी कि उसी समय आ रहे तेज रफ्तार ई रिक्शा ने उसे जोर दार टक्कर मारकर उसके हाथों के ऊपर पहिया निकाल कर मौके से फरार हो गया, वहीं डाली लहुलुहान हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चीं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में लाकर भर्ती कराया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने घायल बच्ची का इलाज शुरू किया। पिता मयाराम ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई  है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular