Homeउत्तर प्रदेशबेमौसम बारिश ने बढ़ा दी किसानों की चिंता

बेमौसम बारिश ने बढ़ा दी किसानों की चिंता

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – रामसनेहीघाट तहसील में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान की आशंका है।
क्षेत्रीय किसानों के अनुसार, आंधी और तेज बारिश के कारण गेहूं की बालियां भीग गई हैं। फसल की कटाई में अब एक सप्ताह का अतिरिक्त समय लगेगा। किसानों को चिंता है कि अगर दोबारा बारिश हुई तो नुकसान और बढ़ सकता है। चैरी अलादादपुर के किसान भोलानाथ मिश्रा राजन सिंह  राम कैलाश यादव ने बताया कि उनके कई बीघा गेहूं की कटाई बारिश के कारण रुक गई है। जेठबनी के किसान शिवबरन ने कहा कि मौसम की मार से फसल को सुखाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।
 नरेन्द्र सिंह, जिनके पास 15 बीघा गेहूं की फसल है, ने बताया कि खेत में पड़ी फसल को सुखाना जरूरी है। किसान शिवराज रावत ने बताया कि उनकी पांच बीघा में से ढाई बीघा फसल की कटाई हो चुकी थी, लेकिन बाकी काम बारिश से रुक गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि बारिश के कारण गेहूं की बालियों में दाने फूलने लगे हैं, रामसनेहीघाट के दरियाबाद कोटवा सड़क भानपुर कोठी टड़िया इब्राहिमाबाद बहरेला तिवारीपुर सकतपुर असुंद्ररा अहमदपुर बेलहा का पुरवा मालिनपुर औसान पूरवा भेदुआ चंदौली असेना रोशन लाल पुरवा इत्यादि सभी स्थानों पर बिन मौसम बारिश होने से गेहूं की फसल खेतों में भीग गई है यहां तक की खेतों में पानी भरने से फसल भीग रही है जिससे किसान पूरी तरह बदहाल हो गया है अब सरकार का ही सहारा है फसल का नुकसान मिलता है या नहीं लेकिन वही निष्ठावान ईमानदार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि तत्काल निरीक्षण करके नुकसान की भरपाई कराई जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए फसलों के नुकसान का उचित मुआवजा भाजपा सरकार दिला रही स्पष्ट किया है कि जिन-जिन क्षेत्रों में कहां-कहां नुकसान हुआ है लेखपाल जाकर मौके का निरीक्षण करके रिपोर्ट बनाएं और उन्हें राहत दे दी जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular