Thursday, February 12, 2026
spot_img

20.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशतेज हवा से गिरा आम का पेड़ चपेट में आने से महिला...

तेज हवा से गिरा आम का पेड़ चपेट में आने से महिला गंभीर रूप घायल

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर में गुरुवार को  करीब सुबह 9 बजे तेज हवा के चलते 42 वर्षीय महिला अनीता पत्नी घनश्याम उस समय गंभीर रूप से घायल हो गईं। जब वह घर के बाहर लकड़ी और कन्डा लेने के लिए जा रही थी अचानक एक आम का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे तेज हवा चल रही थी। अनीता अपने घर के सामने रोज की तरह लकड़ी व कन्डा लेने निकली थीं। तभी उनके घर के पास लगा एक पुराना आम का पेड़ तेज हवा के कारण अचानक टूटकर अनीता के ऊपर जा गिरा। अनीता पेड़ के नीचे दब गईं और जोर-जोर से चीखने लगीं। शोर सुनते ही  परिजन और गांव के अन्य लोग दौड़े और पेड़ हटाकर किसी तरह अनीता को बाहर निकाला। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से अनीता को प्राथमिक उपचार के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां मौजूद डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अनीता को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिति अब खतरे से बाहर हैं।डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते यदि अनीता को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया होता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। परिजनों ने 108 एंबुलेंस कर्मियों का आभार जताया, क्योंकि खराब मौसम आंधी तूफान वारिश में 108 की तत्परता से समय पर इलाज संभव हो पाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular