Homeउत्तर प्रदेशकुएं में गिरी गाय को पुलिस और फायर टीम ने सकुशल निकाला

कुएं में गिरी गाय को पुलिस और फायर टीम ने सकुशल निकाला

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र के गुडियन पुरवा गांव में एक गाय को  पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने कुएं से बाहर निकाल कर सफलतापूर्वक बचाया है।
जानकारी के अनुसार कुएं में गाय के गिरने की सूचना यूपी 112 को मिलते ही पीआरवी 5052 और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। और टीम ने सूखे कुएं में पानी भरकर कडी मस्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सब कमांडर सोनू कुमार और पायलट होमगार्ड अमरीश कुमार यादव शामिल थे।फायर सर्विस टीम में फायरमैन सुलभ कुमार, रजनेश कुमार, चालक जगतनारायण सिंह और होमगार्ड रामसेवक ने अहम भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय कार्य के लिए पुलिस टीम की सराहना की। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने रेस्क्यू टीम को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular