Homeउत्तर प्रदेशबाइक सवार महिलाओं को बचाने में ई-रिक्शा से टकराया हालत गंभीर

बाइक सवार महिलाओं को बचाने में ई-रिक्शा से टकराया हालत गंभीर

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – एक दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार शाम करीब 5 बजे की घटना है। बड्डूपुर थाना क्षेत्र केपरवारभारी गांव निवासी शुभम कुमार फतेहपुर से वापस लौट रहे थे। मालूम हो कि शेखपुर मखदूम चैराहे के पास सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे खड़े एक बैटरी ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में शुभम बाइक समेत सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल शुभम को एंबुलेंस से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर अवधेश कौशल ने प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि शुभम के सिर में गंभीर चोट लगी है और खून का रिसाव तेज है। स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular