Homeउत्तर प्रदेशगेहूं के खेत में लगी आग, तीन बीघा तैयार फसल जलकर हुई...

गेहूं के खेत में लगी आग, तीन बीघा तैयार फसल जलकर हुई खाक

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – गेहूं के खेत में लगी अचानक से आग फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों के सहयोग से जब तक आग पर  काबू पाया। तब तक करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई। तहसीलदार शरद सिंह के निर्देश पर लेखपाल के द्वारा हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को ग्राम पंचायत मरकामऊ में रामकरण मौर्य और कनकलता के खेत में रखी गेहूं की कटी फसल में अचानक आग लग गई। यह फसल थ्रेसिंग के लिए खेत में रखी हुई थी।तीन बीघे में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। यह फसल इस गरीब परिवार की आजीविका का एकमात्र स्रोत थी। किसान रामकरण मौर्य ने बताया कि फसल काटकर खेत में रखी थी। थ्रेसर से निकालकर घर लाने की योजना थी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर हल्का लेखपाल संदीप वर्मा, आशुतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना से परिवार की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular