Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में बेल्हा नहर के पास पड़ा मिला लापता युवक का...

संदिग्ध परिस्थितियों में बेल्हा नहर के पास पड़ा मिला लापता युवक का शव, कोहराम

7 / 100 SEO Score

रामसनेहीघाट, बाराबंकी – संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव बेल्हा नहर के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के भिटरिया दरियाबाद मार्ग पर बेलहा चैराहे के निकट बेल्हा नहर के एक शव पड़ा होने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली रामसनेहीघाट प्रभारी अंकित त्रिपाठी के निर्देशानुसार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक आदित्य पाल सिंह ने आवश्यक जांच पड़ताल शुरू की। नहर से बरामद युवक के शव की पहचान कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के ही असेना गांव निवासी करीब 37 वर्षीय परशुराम पुत्र रामपाल के रूप में की गई है जो बीती सोमवार शाम से गायब थे। मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्रियां है, जिसमे सबसे बड़ा पुत्र 17 वर्षीय ओमकार और अधीश और तीन पुत्रियां श्याम कुमारी, इन्द्र कुमारी, शेष कुमारी हैं। मृतक के पुत्र ओमकार के अनुसार उसके पिता कल सोमवार की शाम घर से बेलहा चैराहा बताकर निकले थे। तब से घर वापस नही लौटे, घर के सभी लोग उनकी तलाश कर रहे थे।
आज मंगलवार को शाम करीब 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि कोई शव गांव के कुछ दूर स्थित बेलहा चैराहा की तरह आने वाली बेलहा नहर में पड़ा तत्काल वह मौके पर पहुंचा तथा शव की पहचान अपने पिता के रूप में की। कोतवाली प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि शव मिलने को सूचना पर पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया था शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद शव विच्छेदन के लिए भेजा जा रहा है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular