फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह में जा रहे पिता-पुत्री की मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 30 वर्षीय पुत्री शाबिया घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर की है। जब बन्नी सुलेमाबाद निवासी मोहम्मद सिराज अपनी पुत्री शाबिया के साथ सूढियामऊ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। की उजरवारा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शाबिया सड़क पर गिर गई और गम्भीर रूप से घायल हो गई। कार चालक आनन फानन में मौके से फरार हो गया। परिजन वा राहगीरों की मदद से तुरंत शाबिया को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने घायल का तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। वाइक चला रहे पिता मोहम्मद सिराज को सिर्फ हल्की खरोंचे आई है। वह बाल बाल बच गए हैं।
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को ठोंका हादसे में युवती घायल
RELATED ARTICLES




