Homeउत्तर प्रदेशमुख्य मार्गों पर अतिक्रमण को लेकर बेलहरा में ईओ ने चलाया अतिक्रमण...

मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण को लेकर बेलहरा में ईओ ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान डीएम के निर्देश पर बाबा का बुलडोजर भी रहा अभियान में शामिल

7 / 100 SEO Score

बेलहरा, बारांबकी – नगर पंचायत बेलहरा में गुरुवार दोपहर जिलाधिकारी के निर्देश पर दुकानदारों द्वारा मुख्य मार्गों के किनारे नालियों के ऊपर टीन शेड,तख्त आदि डालकर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
जिसमें जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ टीम ने अतिक्रमण हटाया। यह अभियान बेलहरा ईदगाह गेट से लेकर बाबा साहब चैराहा होते हुए सिंगहा मोड़ तक चला जिसमें अधिकतर दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण पहले ही हटा लिया था बाकी लोगों को अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि सड़क की नाली के बाहर सामान दिखा तो उसे जब्त करते हुए जुर्माने की कार्यवाही भी होगी। उन्होंने ने कहा कि दुकानदारों द्वारा नालियों के ऊपर अवैध रूप से तख्त,मेज, टीन शेड आदि रखे जाते हैं जिसके कारण नालियों की साफ सफाई समुचित तरीके से नहीं हो पाती और जाम की स्थिति भी बनी रहती है। ज्ञात हो कि पूर्व में लाउडस्पीकर द्वारा अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। नगर पंचायत प्रशासन की इस कार्रवाई से व्यापारियों, दुकानदारों और अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
इस मौके पर उपनिरीक्षक शशिकांत त्रिपाठी,नेगी बाबू,गोविंद,दुर्गेश मौर्य,संकेत कुमार,मोहम्मद हाशिम,मो. रिहान आदि कर्मचारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular