Homeउत्तर प्रदेशऑटो से उतरी सवारियो को बचाने के चक्कर में बाइक सवार पलटा...

ऑटो से उतरी सवारियो को बचाने के चक्कर में बाइक सवार पलटा 4 लोग घायल

8 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र के मदनपुर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसा हुआ। नौचंदी मेले से लौट रहे एक परिवार की बाइक पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। मालूम हो कि घटना उस समय हुई जब एक ऑटो सड़क किनारे रुका। ऑटो से उतरी सवारी बिना देखे सड़क पार करने लगी। पीछे से आ रही बाइक के चालक ने सवारी को बचाने की कोशिश की। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में बाइक पर सवार मीरा (17), आयुष (9), हरदेई (30) और हरिलाल (35) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी की हालत स्थिर है। घायल सभी लोग महरत नगर थाना महमूदाबाद, सीतापुर के रहने वाले हैं। वे बांसा स्थित नौचंदी मेले से वापस लौट रहे थे।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular