हरख, बाराबंकी – हरख ब्लॉक स्थित बोजा अहिरन पुरवा गांव में 2 मई को वार्षिक भंडारे का आयोजन हुआ। यह भंडारा बाबा हुलास दास की कुटी पर आयोजित किया गया। कुटी का निर्माण 1805 में हुआ था। भंडारे से एक दिन पहले 1 मई को मेला लगता है। कुटी पर हर मंगलवार को भजन का आयोजन होता है और प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस बार भंडारे में 101 साधुओं का भोग लगाया गया। कुटी की देखरेख सत्यनाम दास बाबा और महंत संतोष दास करते हैं। भंडारे का आयोजन गांव के लोगों के सहयोग से किया जाता है। कार्यकर्ता हंसराज यादव, रंजीत यादव, अनिल रावत और अन्य लोगों ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। और संतो को थाली गिलास वस्त्र दान किया
218 साल पुरानी बाबा हुलास दास की कुटी पर हुआ विशाल भंडारा, 101 साधुओं का लगा भोग हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद
RELATED ARTICLES




