मसौली, बाराबंकी- बुधवार की मध्य रात्रि प्रतिमा स्थापना के साथ दुर्गा पूजा उत्सव शुरु हो गया हैं पहले दिन गुरवार को शैलपुत्री की आराधना की गयी तथा शुक्रवार को माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रहाचारिणी की पूजा अर्चना होगी। नवरात्रि के पहले दिन से ही माँ के जयकारे के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
बताते चले कि नवरात्रि के अलग अलग दिनों मे माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है बुधवार की मध्य रात्रि विधि विधान के साथ प्रतिमा स्थापना सम्पन हुई गुरुवार की भोर माँ शैलपुत्री की आरती के साथ पूजा अर्चना की गयी पूजा को लेकर पूरा इलाका भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। क्षेत्र के लगभग सभी गांवो मे मनाये जाने वाले दुर्गा पूजा स्थलों पर भक्तो का विशेष उत्साह देखा गया।
गुरुवार की भोर माँ की आरती मे आचार्य अभिषेक शुक्ला, पुजारी कृष्ण कुमार गुप्ता, मंशाराम यादव, अभयराज, मोहित यादव, दुर्गेश वैश्य, किशन रस्तोगी, कल्लू यादव, पल्लू यादव, मास्टर सुरजन यादव, राकेश कश्यप, आदि लोगो ने आरती कर माँ का गुणगान किया।




