Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशभजन संध्या के भव्य आयोजन में माता के दिव्य भजनों से भक्तिमय...

भजन संध्या के भव्य आयोजन में माता के दिव्य भजनों से भक्तिमय हुआ क्षेत्र

सतरिख, बाराबंकी- जय मां दुर्गा विशाल जागरण सदरपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।
नवरात्रि में जगह-जगह मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए हैं इसी क्रम में बाराबंकी के हरख ब्लॉक क्षेत्र के सदरपुर गांव में जय मां दुर्गा विशाल जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें माता के विभिन्न रूपों के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं के रूपों की झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित भक्तों को अभिभूत कर दिया।

कलाकारों ने किया मां का गुणगान
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर सदरपुर गांव में मां दुर्गा दरबार सजा है। जिसमें सायंकाल होने वाली मां की आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। भजन संध्या का आयोजन शाम 7 बजे से आरम्भ हो देर रात्रि 11-12 बजे तक अनवरत रहने की बात आयोजक मंडल ने बताई है।
इस दौरान संचालक मनोज कुमार,मंत्री मनोज कुमार कोटेदार, उपाध्यक्ष अमरेश कुमार, अध्यक्ष जसवंत गुप्ता मूर्ति दाता राजू रावत, सदस्य राजेश कुमार, सुनील, अखिलेश कुमार (पत्रकार) हेमराज, सुशील, रामगोपाल (गीतांजलि टेडर्स), महिपाल, रवि, राम मनोरथ, नीरज, राम सुरेश, नेवल, राम शंकर, दिलीप, विमल, गंगासागर, चन्दीप, पृथ्वीपाल, राजेन्द्र प्रसाद,मोहित, गजराज,श्रवण कुमार, राकेश कुमार आदि श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular