Homeबाराबंकीदेवा मेले में आंख जांच एवं रियायती दर पर चश्मा वितरण शिविर...

देवा मेले में आंख जांच एवं रियायती दर पर चश्मा वितरण शिविर का शुभारंभ 

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी- जनपद के प्रसिद्ध देवा मेले में बंशगोपाल राष्ट्रीय पुनर्वास ट्रस्ट एवं जीवन ज्योति समाज सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान मे निःशुल्क आंख जांच एवं रियायती दर पर चश्मा वितरण शिविर का शुभारंभ किया गया। बताते चले कि जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था के रूप में कार्य कर रही बंशगोपाल राष्ट्रीय पुनर्वास ट्रस्ट जिला के विभिन्न विभागों के साथ मिलकर जन सेवा करते चले आ रहे है। ट्रस्ट के द्वारा देवा मेंले में दिनांक 18 अक्टूबर 2024 से 27 अक्टूबर 2024 तक आंख जांच शिविर चलेगा। इस शिविर में आने वाले लोगों के जांच पूर्णतः निःशुल्क होगी।  चश्मा भी छूट के साथ दिया जाएगा। इस शिविर को 10 दिनों तक ऑप्टोमेट्रिस्ट अजय सिंह, अवनीश तथा अलीम अली के द्वारा जांच की जाएगी। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष नागेश कुमार पटेल तथा संस्थान के अध्यक्ष एस लाल के साथ अमर पटेल सहित कई लाभार्थी मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular