Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात वाहन की टक्कर से लगभग 24 वर्षीय युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से लगभग 24 वर्षीय युवक की मौत

रामनगर, बाराबंकी- थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के अंतर्गत आदीपुर चौराहे के पहले घो सिन पुरवा के पास एक 24 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। आपको बताते चलें कि अमर सिंह पुत्र रामकरन निवासी बैराना मऊ मंझारी सूरतगंज मंडी से शाम करीब 7 बजे अपने घर वापस लौट रहा था कि आदीपुर चौराहे से पहले घोसीन पुरवा के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया।ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे तब तक अमर सिंह की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सूरत गंज व चौकी प्रभारी अपने हमराही सुरक्षा बल समेत मौके पर पहुंचे।आनन फानन में एंबुलेंस द्वारा अमर सिंह को सीएचसी सूरतगंज भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया खबर लिखे जाने तक सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है कि थाना प्रभारी सूरतगंज ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु बाराबंकी भेज दिया गया है।पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।जबकि तीन दिनों पूर्व अमर सिंह के पिता की मृत्यु हो गई थी। पारिवारिक जनो का रो रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular