Thursday, February 12, 2026
spot_img

20.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशअवैध विद्यालयों पर अंकुश लगा पाने में शिक्षा विभाग रहा नाकाम

अवैध विद्यालयों पर अंकुश लगा पाने में शिक्षा विभाग रहा नाकाम

रामसनेहीघाट, बाराबंकी- अवैध मान्यता प्राप्त स्कूल पर अकुंश  लगा पाने में असफल साबित हो रहे बीईओ बनीकोडर  केवल नोटिस दिये जाने का क्रम जारी हैं।
सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को और सुदढ़ बनाने का अथक प्रयास किया जा रहा है फिर भी शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा उस पर पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है जिसका  उदाहरण बनीकोडर खंड शिक्षा के क्षेत्र में कोने में देखा जा रहा है कि कुकुरमुत्ता की भांति यह फैले हुए अवैध विद्यालय इन पर आखिर कब होगी कार्रवाई जबकि शासन द्वारा सख्त निर्देश है कि अबैध तरीके से चलाए जा रहे कोचिंग सेंटर व विद्यालय पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ी के भविष्य अंधकार में ना हो फिर भी यहां तो आंधी नगरी चैपट राजा टके शेर भाजी टके सेर खाजा की प्रक्रिया पूरी तरह अपनाई जा रही है देखना यह है कि यहां पर लगातार लंबे समय से जमे हुए कर्मचारी कार्यालय को कार्यभार देख रहे हैं वहीं नीतियां अपनाई जा रही है कोई बदलाव नहीं सिर्फ अधिकारी बदलता है वह भी अधिकारियों में एक उसी की पुनरावृत्ति होती है जहां पर सूत्रों की माने तो स्थितियां बड़ी ही संदिग्ध कि अपनों की पूरी खबर रखी जाती है और गैरों पर शिकंजा कसा जाता है आखिर यह क्या ड्रामा है सही पैमाने पर देखा जाए तो शिक्षा व्यवस्था बनी कोडर की पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है फिर भी उच्च अधिकारी इसको गंभीरता से अमल में नहीं ले रहे है अवैध स्कूलों की संख्या मे लगातार इजाफा हो रहा है खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नोटिस महज कागज का टुकड़ा बनाकर रहा गया है।
बताते चले कि मामला खण्ड शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर के अल्हौरा मंझौटी स्थित पंडित मोहनलाल मेमोरियल शिक्षण संस्थान की मान्यता पांचवीं की लेकिन मौके पर इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चलाकर शासन प्रशासन को खुली चुनौती देने मे कोई कसर नही छोड रहे वही बीईओ नोटिस एवं निरीक्षण का महज दिखावा साबित हो रहा बीईओ ने क्षेत्र मे एक भी अवैध स्कूल को बंद करने की जहमत उठाना उचित नहीं समझा आखिरकार बीईओ अवैध मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई नहीं शिक्षा माफियाओं के हौसले  बुलन्द हो गए क्षेत्र के रामसनेहीघाट  विकास खंड पूरे दलई दरियाबाद बनीकोडर में सही पैमाने पर देखा जाए तो अबैध तरीके से विद्यालय चल रहे हैं लेकिन फिर भी इन शिक्षा अधिकारियों द्वारा सही पैमाने पर जांच करा कर इन पर कार्रवाई करने में पूरी तरह लापरवाही बरती जा रही है जबकि सरकार ने सख्त निर्देश दिए हैं अबैध विद्यालय व अवैध कोचिंग सेंटर को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular