बाराबंकी- लौह पुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन से शुरू हुई पद यात्रा में शामिल भाजपाई पटेल चैराहा पहुंचे।पद यात्रा के दौरान कार्यकर्ता भारत माता एवं सरदार पटेल अमर रहें के जयकारे लगाते रहे।पटेल चैराहा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करके सभी ने लौह पुरुष को याद किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत,राजरानी रावत,शरद अवस्थी,डॉक्टर राम कुमारी मौर्य, डॉक्टर विवेक वर्मा ,संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई, रचना श्रीवास्तव,रोहित सिंह,आशुतोष अवस्थी,सरिता सिंह,अर्चना मिश्रा,विष्णु प्रभाकर वर्मा,सर्वेश अवस्थी,राकेश पटेल,जंग बहादुर पटेल,अवधेश वर्मा सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।




