मसौली, बाराबंकी- सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्षबर बजहा के निकट तेज रफ्तार सकार्पियों की चपेट मे आने से 48 वर्षीय बाईक सवार की मौके पर मौत हो गयी मृतक थाना क्षेत्र के ग्राम बाबा का पुरवा मजरे सैदाबाद का निवासी है।
बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बाबा का पुरवा मजरे सैदाबाद निवासी 48 वर्षीय राम गोपाल पुत्र सियाराम लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित देवा डेयरी मे दूध देने के बाद अपनी बाइक नंबर यूपी 32 सी 8071 से बाराबंकी मंडी जा रहा था तभी लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार मे आ रही सकार्पियों नंबर यूपी 58 एम 5656 ने जोरदार टककर मार दी जिससे रामगोपाल की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । दुर्घटना के बाद सकार्पियों चालक गाडी सहित फरार हो गया।
तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आकर बाईक सवार की दर्दनाक मौत
RELATED ARTICLES




