Homeउत्तर प्रदेशफीडर के अनुरक्षण कार्य के चलते शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

फीडर के अनुरक्षण कार्य के चलते शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी- विद्युत उपकेंद्र देवीगंज के अंतर्गत आने वाले गांवों में शुक्रवार 8 नवंबर को फीडर के अनुरक्षण कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
 सरकार के निर्देश पर निर्बाध आपूर्ति की खातिर बिजली विभाग अनुरक्षण कार्य करवा रहा है।इसके तहत लाइन के मध्य पेड़ों की छंटाई और अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं।गुरुवार को मचपुरा और सिद्धौर फीडर पर अनुरक्षण कार्य हुआ ।अनुरक्षण कार्य के चलते करीब दो घंटे बिजली बाधित रही ।इसी क्रम में शुक्रवार 8 नवंबर को भी अनुरक्षण कार्य जारी रहेगा ।इसकी जानकारी देते हुए उपकेंद्र के एसडीओ शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि 33 केवी सप्लाई में मेंटीनेंस का काम होने के कारण शुक्रवार 8 नवंबर को उपकेंद्र से पोषित फीडर देवीगंज और सिद्धौर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में सुबह 11 बजे से सांय 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular